बारामती : महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गयी, अजीत पवार 66 वर्ष के थे और 12वीं तक शिक्षा ग्रहण किये थे।
हादसे की खबर मिलते ही बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली। इस हादसे मे कुल 6 लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना पर सांसद सुप्रिया सुले भी बारामती के लिए रवाना हो गयी हैं। बता दें कि अजीत पवार महाराष्ट्र के 6 बार उपमुख्यमंत्री रहे।