ब्रोशर (BROCHURE) मतलब विवरणिका : क्या है साय की इस पोटली में ?

Spread the love

[ अजय कुमार ]

  • 31 मार्च 2026 बस्तर शांति का टापू बना, एक दिन पहले 30 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा के सदन में उपरोक्त आशय की घोषणा की।
  • छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश-प्रदेश को बताया कि बस्तर संभाग ग्रीन बेल्ट बन गया, अब रेड बेल्ट नहीं रहा।

सुकमा/रायपुर/नई दिल्ली :


06 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री रात्रि नई दिल्ली पहुंचे और 07 अप्रैल को, बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए मास्टर प्लान का ब्रोशर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन को सौपे।
लेकिन यह क्या…?
बस्तर संभाग में संविधान में उल्लेखित 6वीं अनुसूची लागू है, जिसमें प्रावधानों के तहत आदिवासी संस्कृति, भूमि और संसाधनों को बाहरी अतिक्रमण से बचाने के लिए और इसी अनुसूची के तहत राज्यपाल को इन क्षेत्रों के प्रबंधन के लिए विशेष शक्तियां प्रदान की गयी हैं, के प्रावधान निहित हैं और उसका अनुपालन करना भी शासकीय दायित्व है, को नजरांदाज या अवहेलना कर, सत्तारूढ़ दल आखिर चाहती क्या है, रणनीति और योजना अति शीघ्र सार्वजनिक होनी चाहिए ।
क्या 6वीं अनुसूची डस्टबीन में गयी, क्या…?
हांलाकि 6वीं अनुसूची के मद्देनजर ही बस्तर क्षेत्र के भौगोलिक विकास और आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए विशेष रूप से “बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण” का भी गठन किया गया है।

किन्तु बस्तर संभाग का सर्वांगीण विकास कैसा होगा, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री, लागू 6वीं अनुसूची के अंतर्गत बस्तर संभाग के आदिवासियों को मिले अधिकार, पंचायतों के ग्राम सभा एवं जनपद व जिला पंचायत से कोई रायशुमारी की गई है।
और हां बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्र में से 11 आदिवासी विधायक, 2 लोकसभा के सांसद, आदिवासी मंत्रणा परिषद के सदस्यों से कोई सुझाव लिया गया, उपरोक्त लोगों हमारी हुई चर्चा के अनुसार, किसी से कोई भी मंत्रणा या सुझाव नहीं लिया गया है।
तो फिर क्या…?
हमेशा की तरह एयरकंडीशंड मंत्रालय में बैठे ब्यूरोक्रेट ने, जो ब्रोशर तैयार किया, उसी को मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग का मास्टर प्लान बताकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिये, और इन सभी अति महत्वपूर्ण विषय पर, बस्तर संभाग के उपरोक्त जनप्रतिनिधि मौन क्यों है।
क्या, मुख्यमंत्री सुकमा दौरे में करेंगे ब्रोशर का खुलासा…?
13 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा जिला मुख्यालय दौरे पर आ रहे हैं, क्या वह सुकमा से बस्तर संभाग को यह संदेश देंगे कि उनका बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए क्या मास्टर प्लान है और उन्होंने कौन सा ब्रोशर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 07 अप्रैल को नई दिल्ली में सौंपा है, उसे जनहित में अवलोकन के लिए सार्वजनिक करेंगे, जिससे बस्तरवासी और आदिवासियों को पता चल सके और वह उसकी समीक्षा कर सके… बस्तर संभाग को मुख्यमंत्री के सुकमा आगमन का इंतजार कर रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *