दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस के मानहानि केस में अर्णब गोस्वामी को समन भेजा

Spread the love


[अजय कुमार]

नई दिल्ली :
मई 2025 में एक न्यूज़ प्रोग्राम के दौरान, ‘रिपब्लिक टीवी’ ने दावा किया था कि इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( विपक्षी पार्टी) का एक दफ़्तर है।

‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने आज मंगलवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी को मानहानि के एक मामले में समन जारी किया। यह मामला कांग्रेस पार्टी ने अर्णब के उस दावे को लेकर दायर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की विपक्षी पार्टी का तुर्की में एक दफ़्तर है।
हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश देने से इंकार
जस्टिस मिनी पुष्करणा की बेंच ने इस मामले में कोई भी अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया। बेंच ने यह टिप्पणी की कि यह टिप्पणी मई महीने में एक प्रसारण के दौरान की गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई 2026 को होगी।

15 मई 2025 को टीवी चैनल पर एक न्यूज़ सेगमेंट के दौरान, गोस्वामी ने झूठा दावा किया था कि इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर, इंडियन नेशनल कांग्रेस का एक दफ़्तर है। आल्ट न्यूज् ने बताया कि शो के दौरान जो इमारत दिखाई गई थी, वह इस्तांबुल मेट्रोपॉलिटन म्युनिसिपैलिटी¹ के मालिकाना हक़ वाला एक कन्वेंशन सेंटर है।

  1. (फोटो में इस्तांबुल मेट्रोपॉलिटन म्युनिसिपैलिटी के भवन को आईएनसी का कार्यालय बताया)

बेंगलुरु में युवक कांग्रेस के नेता की शिकायत : कर्नाटक एचसी ने लगाई रोक
उस समय बेंगलुरु पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के एक नेता की अलग शिकायत पर गोस्वामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पहली सूचना रिपोर्ट भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत दर्ज की गई थी, जो दंगा भड़काने के इरादे से जान-बूझकर उकसाने और शांति भंग करने के इरादे से जान-बूझकर अपमान करने से संबंधित हैं। उस समय कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले पर रोक लगा दी थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि यह दावा “भारतीय जनता को धोखा देने, कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने, राष्ट्रवादी भावनाओं से खिलवाड़़ करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक अखंडता को कमज़ोर करने के स्पष्ट और निर्विवाद आपराधिक इरादे से” किया गया था।
भारत तुर्की के बीच तनाव के दौरान अर्नब ने की थी बकबक
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि ये दावे भारत और तुर्की के बीच तनावपूर्ण संबंधों के संदर्भ में किए गए थे, जिसकी वजह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को अंकारा का समर्थन देना था।

रिपब्लिक टीवी ने मई में कहा था कि डिजिटल डेस्क पर एक वीडियो एडिटर ने “तकनीकी गड़बड़ी” के कारण गलती से उस तस्वीर का इस्तेमाल कर लिया था।

हालाँकि, कांग्रेस ने कहा कि इस गलती के सुधार के तौर पर सिर्फ़ माफ़ी माँगना काफ़ी नहीं है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *