[ अजय कुमार ]
रोड शो में दिखा कमल

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सामान्यतः लकड़ी या फाइबर से बने भाजपा का चुनावी चिन्ह कमल लहराते हैं, किन्तु केरलम में अनोखे क्रिस्टल पेपरवेट की मांग की, यह फेंगसुई वाला स्पिनिंग क्रिस्टल लोटस पेपरवेट था, इसमें 16 पंखुड़ियां थीं, जो एक आधार पर टिके रहते हुए घूमती थी। जिसे केरलम में आयोजकों ने उन्हें भेंट दिए थे, पीएम ने अपनी टीम से इसे ज्यादा संख्या में दिल्ली भिजवाने कहा।
रात में और इंतजाम किया गया
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आयोजकों ने बाद में थिरुवल्ला की एक दुकान से ऐसी दो पेपरवेट मंगवाईं और उसी रात उन्हें थिरुवल्ला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एसपीजी टीम को सौंप दिया।
दिल्ली भेजें
प्रधानमंत्री मोदी को कई पारंपरिक चीज़ें भेंट की गईं, जिनमें कथकली का मुकुट, भगवान मुरुगन से जुड़ा ‘वेल’, ‘अरनमुला कन्नाडी’, ईसा मसीह की एक छोटी मूर्ति और ‘पडायनी थप्पू’ शामिल थे।