राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामला

Spread the love

[ अजय कुमार ]

  • भारत का संविधान दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता है…
  • चार देशों की नागरिकता पर भाजपा का संविधान अनुमति जरुर देता है…
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया…
  • याचिकाकर्ता ने एचसी के फैसले को ऐतिहासिक बताया…

नई दिल्ली :
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज शुक्रवार को निर्देश दिया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की जाए। याचिकाकर्ता के अनुसार, राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है।
रायबरेली कोतवाली को निर्देश
हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने रायबरेली ज़िले के कोतवाली पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया कि वह गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। गांधी रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं और लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

यह आदेश इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करने वाली एक याचिका को स्वीकार करते हुए दिया गया।
कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत


यह याचिका कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की थी। उन्होंने लखनऊ की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट के 28 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। शिशिर ने दावा किया कि उनके पास ब्रिटिश सरकार के ऐसे दस्तावेज़ और गोपनीय ईमेल हैं, जिनसे यह पता चलता है कि गांधी एक ब्रिटिश नागरिक भी हैं।
भाजपाईयों के खिलाफ भी मामले : किन्तु न्यायपालिका का पक्षपाती रवैय्या
जैसे भाजपा कार्यकर्ता शिशिर को ईमेल से पता चला, वैसे ही पता चला है कि असम मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा के पास तीन अलग अलग देशों सऊदी अरब, एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट है अर्थात् भारतीय पासपोर्ट सहित चार देशों की नागरिकता है, इस मुद्दे पर भाजपा नीत सरकार ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही अदालत ने एफआईआर के आदेश दे दिये।
संसद में भाजपा के सैकड़ों अपराधी सांसद
लोकसभा –
वैसे ही एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, 18वीं लोकसभा (2024 चुनाव) में भाजपा के 240 जीतने वाले उम्मीदवारों में से 63 सांसदों (लगभग 26 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

गंभीर मामलों से जुड़े तथ्यों (2024 रिपोर्ट) के अनुसार जिन मामलों में 5 साल या उससे अधिक की सजा, गैर-जमानती अपराध, या हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसे अपराध शामिल हैं।
भाजपा के कुल दागी सांसदों शपथ पत्रों के विश्लेषण के मुताबिक भाजपा के कुल 94 सांसदों (39 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
राज्यसभा –
राज्यसभा में मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा में भी भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसदों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें से 13 पर गंभीर आरोप हैं।
महिला सम्मान की बातें बेतुकी
18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों में से 170 पर बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े गंभीर मामले लंबित हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *