[ अजय कुमार ]
विपक्ष को बदनाम करने जानबूझकर कर लाया गया बिल
संयुक्त विपक्ष ने महिलाओं के लिए आरक्षण वाले संवैधानिक संशोधन विधेयक को सदन में मोदी सरकार को हरा दिया है
298 पक्ष में : 230 विरोध में…352 चाहिए था
जहाँ विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े, वहीं इसके विरोध में 230 वोट पड़े, इस प्रकार, यह संवैधानिक संशोधन विधेयक के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत का आँकड़ा हासिल करने में विफल रहा।
विपक्ष सदन में एक रहा
एक एकजुट विपक्ष ने आज शुक्रवार 17 अप्रैल, 2026 को 68 वोटों से उस संवैधानिक संशोधन विधेयक को हरा दिया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए आरक्षण के क्रियान्वयन में तेज़ी लाने हेतु 2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटों का पुनर्वितरण करना था।
जहाँ उपस्थित 528 सांसदों ने मतविभाजन में भाग लिये और बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, वहीं इसके विरोध में 230 वोट पड़े, इस तरह यह संवैधानिक संशोधन बिल के लिए ज़रूरी दो-तिहाई बहुमत का आँकड़ा हासिल करने में नाकाम रहा।
शाह बोल…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह पाँचवीं बार है, जब कांग्रेस विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने में रुकावट डाल रही है, उन्होंने परिसीमन के पक्ष में भी तर्क दिया और कहा कि एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य का सिद्धांत अब टूट चुका है, क्योंकि 1971 में 54 करोड़ रही आबादी 2026 तक बढ़कर 140 करोड़ हो गई है।
शाह ने विपक्ष पर उत्तर और दक्षिण के बीच एक झूठा बँटवारा खड़ा करने का आरोप लगाया।