भाजपा की चुनावी रणनीतिक बैठकें शुरू

Spread the love


[ अजय कुमार ]

  • दिल्ली के केन्द्रीय भाजपा कार्यालय में बैठक
  • 2027 में 5 राज्यों और 2028 में 3 राज्यों के चुनाव पर फोकस

नई दिल्ली :
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान आज 29 अप्रैल को जारी है, प्रदेश के अधिकांश मतदान केंद्रों में तनाव की स्थिति देखी गई है, भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्द्रु अधिकारी, जो पहले तृणमूल कांग्रेस में थे और भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भाजपा की वाशिंग मशीन में घुस कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और वह पश्चिम बंगाल में आज प्रथम श्रेणी के भाजपा नेता बन चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित अमित साह से चर्चा कर, तत्काल सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल भेजने की मांग की है, जबकि पचास हजार केन्द्रीय सुरक्षा बल पहले से ही पश्चिम बंगाल में मौजूद हैं।
भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में बैठक ले रहे हैं…


मतदान समाप्त होने में कुछ ही घंटे बाकी है, लेकिन दूसरी ओर भाजपा का केंद्रीय कार्यालय का वार रूम की भी नजर, पश्चिम बंगाल में लगी हुई है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी केंद्रीय भाजपा कार्यालय के बंद कमरे में मैराथन बैठक कर रहे हैं।
दिल्ली से सूत्र ने बताया…
नई दिल्ली के विश्वसनीय भाजपा सूत्र के अनुसार इस वार रूम में 2011, 2016 और 2021 के चुनाव परिणाम और परिणाम आने के पहले जो एग्जिट पोल आए, उसकी पूरी फाइल टेबल पर रखी गई है और गंभीर मंथन किया जा रहा है क्योंकि उपरोक्त तीनों चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को कमजोर बताया गया था और वह उम्मीद से ज्यादा विधानसभा की सीट जीतकर सरकार बनाने में सफल रही…
पश्चिम बंगाल पर चिंतन…
294 विधानसभा सीट का चार्ट भी, उसी टेबल पर रखा हुआ है जैसा कि भाजपा के विश्वसनीय सूत्र ने बताया और एक-एक सीट की समीक्षा की जा रही है…
संगठन में होंगी नियुक्तियां
सूत्रों का कहना है कि भाजपा का 5 मई के बाद कभी भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा कर सकती है, संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निश्चिंत है, क्योंकि उनके पास मोदी-शाह की सूची पहुंचेगी, उसमें सिर्फ उन्हें हस्ताक्षर करना है…
भावी प्रादेशिक चुनावों पर…
भाजपा के ही विश्वसनीय सूत्र यह भी बता रहे हैं कि बंद कमरे में जो मैराथन बैठक हुई, इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी मंथन हुआ है, क्योंकि 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात के विधानसभा चुनाव होने हैं। उसकी भावी रणनीति पर प्रारंभिक चर्चा हुई, चुनावी रणनीति आगे और बैठकें होंगी, जो राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा के बाद, अंतिम रूप से तैयार की जाएगी।
पश्चिम बंगाल के चुनाव में तनाव
लेकिन सभी नेताओं के माथे पर, पश्चिम बंगाल को लेकर तनाव देखा जा रहा है, इसके परिणाम अर्थात 4 मई के बाद ही उपरोक्त सातों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
2028 में 3 राज्यों में चुनाव…खुफिया रिपोर्ट से केन्द्रीय नेता चिंतित
2028 में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव होने हैं, वर्तमान में तीनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। लेकिन इन तीनों राज्यों में, केंद्रीय संगठन और केंद्रीय सरकार के इंटेलिजेंट ब्यूरो के माध्यम से मिल रही रिपोर्ट ने तनाव पैदा कर दिया है, इस पर भी अंतिम निर्णय 10 मई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के सभी मनोनीत 8 राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक कर बड़े स्केल पर प्रदेश संगठन और सरकार में फेरबदल का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं में नाराजगी का दौर
छत्तीसगढ़ में भी इस फेरबदल की प्रारंभिक चर्चा प्रारंभ हो चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार और संगठन से भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, युवा और महिला वर्ग अत्यधिक नाराज चल रहे हैं, इसके पीछे का कारण सरकार का कमजोर प्रशासनिक पकड़ बताया जा रहा है, सरकार के इस अक्षमता का फायदा ब्यूरोकेट्स उठा रहे हैं, मंत्रियों को भी आभास हो चुका है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद उनकी कुर्सी नहीं बचेगी, इसलिए तीव्र गति से मनी कलेक्शन पर ही ध्यान दे रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *