आपके भेजे व्यक्ति का काम मैं नहीं करुंगा : मंत्री को अधिकारी का एकटुक जवाब

Spread the love

[ अजय कुमार ]

  • छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार के रास्ते ढूंढ रहे नेता…
  • नेताओं का धन लालच या बड़े सरकारी घर में रहने की तमन्ना…
  • अधिकारियों में दहशत व्याप्त…
  • गलत काम ना करने का नेताओं को संदेश दे रहे अधिकारी…


जिस व्यक्ति को आप मेरे पास भेजे हैं, वह बाहर खड़ा है, आपसे पहले यही व्यक्ति (दलाल) महिला बाल विकास विभाग के मंत्री को संकट में डाल चुका है। आपको मालूम है, मामला साड़ी सप्लाई का है। कहीं ऐसा ना हो कि यह आपको भी परेशानी में डाल दें, मैं तो सिर्फ आपके संज्ञान में ला रहा हूं….

यह कहते हुए आबकारी विभाग के उच्चतम अधिकारी ने आबकारी मंत्री से स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि इस व्यक्ति का काम नहीं हो सकता, चाहे तो आप मुझे पद से हटवा दीजिये, मैं बदनामी मोल नहीं ले सकता।

आबकारी मंत्री किंकर्तव्यविमूढ़…
आबकारी विभाग के आयुक्त, जो बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के मकड़ी तहसील के रहने वाले हैं और सबसे ज्यादा अवैध शराब और शासकीय शराब दुकानों में ज्यादा कीमत पर शराब बिक्री, इसी बस्तर संभाग के 7
जिलों में हो रही है और इसी बात पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपरोक्त अधिकारी को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ प्रमुख सचिव और सचिव, दोनों ने बुलाकर स्पष्ट कहा कि इस पर नियंत्रण लगाइए, जैसे पूर्व आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता का दहशत था, वही स्थिति निर्मित करिये और मैन पावर सप्लाई की सारे 7 कंपनियों को टाइट करिए, राज्य में जिनके नियुक्त प्रतिनिधि, यह सब देखरेख कर रहे हैं…

भ्रष्ट नेताओं के प्रतिदिन संदेश…
विश्वसनीय सूत्र यह भी बता रहे हैं आबकारी आयुक्त पर विभिन्न मंत्री और संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के यहां से संदेश आ रहे हैं कि मैन पावर की कंपनियों को कहे कि हमारे आदमी को काम दें।

आबकारी आयुक्त बेचैन हैं और उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि यह सब काम मुझे नहीं हो सकता आप मुझे पद से हटवा दीजिए, जबतक आर. संगीता आबकारी आयुक्त थी, किसी नेता-सहनेता-उपनेता की कभी बात करने की हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि उनकी सख्त कार्यप्रणाली ही उनकी पहचान है और इसीलिए उन्हें आबकारी विभाग से हटाया भी गया।

सीख नहीं मिली…
प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस सरकार के शराब घोटाले के मामले को लेकर वर्तमान भाजपा सरकार के कुछ पेशेवर लोग ने कुछ सीखा नहीं है लगता है इन्हें केंद्रीय एजेंसी ईडी/आईटी और राज्य की एजेंसी एसीबी और ईओडब्ल्यू से कभी डर नहीं है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *