कृष्ण मोहन‌ कौन हैं ? : जिन्हें अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया

Spread the love

[ अजय कुमार ]

अयोध्या :
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को चंपत राय के इस्तीफे के बाद नया अंतरिम महासचिव नियुक्त किया है।

73 वर्षीय कृष्ण मोहन उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले हैं। उन पर ट्रस्ट के संचालन में पारदर्शिता लाने और चढ़ावा चोरी के मामलों से निपटने की जिम्मेदारी है। कृष्ण मोहन, महाराष्ट्र कैडर के एक सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं। उन्होंने सरकारी सेवा में आने से पहले परमाणु ऊर्जा विभाग में भी काम किया है। ट्रस्ट में नई भूमिका आये कृष्ण मोहन ‘चढ़ावा चोरी’ विवाद के बाद महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद कृष्ण मोहन को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह स्थायी नियुक्ति होने तक ट्रस्ट का कामकाज संभालेंगे।

कमियों में सुधार करेंगे
कृष्ण मोहन ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की प्रबंधन कमियों को सुधारने और चंदे के मामलों में कड़ी जांच का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा, “नए महासचिव की नियुक्ति होने तक मुझे कार्यवाहक महासचिव के रूप में कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को न्याय के अनुरूप उचित दंड मिले, इस पर हम दृढ़ रहेंगे।”

अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी मीडिया से बातचीत करते हुए कृष्ण मोहन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ये होगी कि चंदा चोरी के मामले में जो भी दोषी पाया जाता है, उसे सज़ा मिले। इसके साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि ट्रस्ट के “प्रबंधन और संचालन में कहीं न कहीं कमियां” रह गई थीं।

कृष्ण मोहन ने कहा कि जहां कमियां होगी उन्हें ठीक करना उनका प्रयत्न होगा। आगे कहा, कि “समाज में जो माहौल बना है उससे हमारे न्यास की छवि धूमिल हुई है, उससे अविश्वास का भाव पैदा हुआ है, मेरा प्रयत्न होगा कि जो छवि धूमिल हुई है, उसे फिर से स्थापित करेंगे”।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *