[ अजय कुमार ]
चार राज्यों केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और एक केंद्रशासित पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव प्रक्रियागत है, इन राज्यों में राजनीतिक पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं और इसको लेकर चुनाव आयोग ने एक बड़ा खुलासा किया है, बताया जा रहा है कि चुनाव में धनबल को रोकते हुए आयोग ने 408 करोड़ रुपये के कैश के साथ ही शराब और अन्य चीजें भी जब्त की है।
बड़ी कार्यवाईयां…
चुनाव आयोग ने कहा है कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अवैध धन और अन्य सामग्री मुफ्त वितरण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी है, एक प्रेस नोट में कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 408.82 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है।
चुनाव आयोग ने क्या-क्या जब्त किया ?
चुनाव आयोग द्वारा एक्टिवेट किए गए, इलेक्ट्रॉनिक सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) के आंकड़ों ने बताया है कि 26 फरवरी से 25 मार्च 2026 के बीच हुई इस कार्रवाई में 17.44 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
इसके अलावा 37.68 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 16.3 लाख लीटर शराब बरामद हुई है, वहीं 167.38 करोड़ रुपये की नशीले पदार्थ और 23 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं व 163.30 करोड़ रुपये के अन्य उपहार बरामद हुए हैं।
100 मिनट में की जा रही कार्रवाई
चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कहा है कि वह इन चुनावों को प्रलोभन मुक्त कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, आयोग ने बताया है कि चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,173 फ्लाइंट स्क्वॉड और 5200 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। चुनाव आयोग दावा किया है कि ये सभी टीमें सूचना सूचना मिलने पर लगभग 100 मिनट के अंदर कार्रवाई कर रही हैं।