[ अजय कुमार ]
- रोड की सारी दुकानें बंद : सिर्फ एक खुली थी…
- दुकान में सामान भरा गया और कैमरे फिट किये गये…
- दृश्य प्रायोजित था…
वाह मोदीजी वाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनावी रोड-शो के दौरान, सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर झालमुड़ी खाई थी।
इस घटना के बारे में मुख्य बातें…
प्रधानमंत्री 19 अप्रैल 2026 (चुनाव प्रचार के दौरान) को यह देसी स्नैक झालमुड़ी खाये, यह दुकान झारग्राम के कॉलेज मोड़ के पास स्थित है और दुकान का नाम “चव्हाण लाल स्पेशल झालमुड़ी (बिहारी बाबू)” है और दुकानदार का नाम विक्रम शाॅ है, जो मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाला है।
प्याज खाते हैं दिमाग नहीं : मोदी
पीएम मोदी ने खुद 10 रुपये की झालमुड़ी खरीदी और स्वाद लिया।
झालमुड़ी खाते समय दुकानदार से बातचीत में उन्होंने कहा, “प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं”।
रोड की सारी दुकानें बंद : सिर्फ एक खुली थी…
झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक झालमुड़ी की दुकान खुली होने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जबकि रोड-शो के दौरान, प्रशासन की सख्ती के कारण, सभी दुकानें बंद थी।
दुकान में सामान भरा गया और कैमरे फिट किये गये…
झारग्राम के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रोड-शो में, झालमुड़ी की दुकान में दिल्ली के एक व्यक्ति (व्यक्ति कौन था, नहीं बता पाये) ने विक्रम शाॅ की दुकान पर सामान भरे और एक कैमरामैन ने दुकान में कई कैमरे स्थापित किया, जिससे हर एंगल से मोदीजी देखे जा सकें।
दृश्य प्रायोजित था…
यह घटना, एक “सियासी जायके” के संदर्भ में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ लोग इसे हमेशा की तरह, एक प्रायोजित दृश्य बता रहे हैं, जैसा कि प्रधानमंत्री अपनी देश विदेश की यात्राओं में हमेशा करते हैं, इनके हर प्रयोजन के लिए अलग-अलग प्रायोजक निश्चित है, जैसे भीड़ प्रायोजक, भोजन प्रायोजक, जनता के लिए वाहन प्रायोजक आदि इत्यादि, अर्थ व्यवस्था के विषय में तो देश दुनिया सबकुछ जानती है।




