[ अजय कुमार ]
- 1980 में ग्यारहवीं पास लंगोटिया दोस्त मिले
- देश दुनिया में अपनी सेवाएं दिये हैं इस बैच के छात्रगण
- भारत के सुप्रीम कोर्ट सें लेकर, अमेरिका कनाडा तक तिरंगा लहराये 1980 बैच के छात्र
- इंडियन इंस्टिट्यूट आफ साइंस सेन्टर तक सेंट पाॅल्स का जलवा…
- इंदिरा गांधी सेन्टर फार एटॉमिक रिसर्च में भी नाम…
- फेसबुक और वाटस्एप में भी…
- भारत यूएई कनाडा तक पेट्रोलियम कंपनी में सेवायें…
- भारतीय सेना में मेजर जनरल तक की सेवाएं प्रदान किया गया इस बैच के द्वारा…
- व्यापार के क्षेत्र में कई पूर्व सेंट पाॅलियन्स…
- बैंकिग जगत में भी सेवायें…
18 अप्रैल शनिवार को रायपुर के सेजबहार में स्थित मंडपम में, सेंट पाॅल्स स्कूल में एकसाथ शिक्षा ग्रहण किये छात्रों का मिलन हुआ, अवसर था, प्रणव पांडे के सेवानिवृत्त होने का, यह सहपाठी छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग में अपनी विशेष व्यक्तित्व की पहचान के साथ अधिकारी रहा।
लंगोटिया मित्रों के इस महामिलन अवसर को स्वर्णिम दिन या यादगार दिवस बनाने के लिए 1980 बैच के ही सहपाठी प्रणव पांडे, धीरेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव सहित सभी सहपाठियों का सफल योगदान रहा।
बता दूं कि इस बैच के छात्र पूरे देश और विदेशों में अपनी सेवायें दिये हैं, केन्द्र और विभिन्न राज्य सरकारों के भिन्न भिन्न विभागों में अपना डंका बजाया है, राजनीति, पत्रकारिता, पुलिस के क्षेत्र में भी संलग्न थे या हैं।
1932 में स्थापित सेंट पाॅल्स की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान रही है.
पुनः एक बार बता दूं कि 1980 में ग्यारहवीं पास आउट छात्रों पर आजतक किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायतें पूरे देश में कहीं से भी नहीं आयी बल्कि कार्यकुशलता की तारीफ, हर जगह हुई।
सभी छात्रों के अपने अपने घरेलू, ईश्वरीय और स्कूली संस्कारों की कृपा से सुखी और खुशहाल जीवन सपरिवार बीता रहे हैं और आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए अपने सकारात्मक विचारों के साथ, प्रेरक या उत्प्रेरक बने हुये हैं।
इस स्कूल से पास आउट छात्रों ने देश के हर भाग-विभाग-संभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। स्कूल में मिले शिक्षा और संस्कार के बदौलत, छात्रों ने देश की जनता को ईमानदारीपूर्वक अपनी सेवाएं उपलब्ध कराये हैं।
सेंट पाॅल्स उच्चतर माध्यमिक स्कूल के 1980 बैच के छात्र –
- आलोक जैन (रिटा.) ईइनसी सिंचाई विभाग : उत्तर प्रदेश
- आलोक आराधे : सुप्रीम कोर्ट जज
- संजय खेमका (रिटा.) : जीएसटी कमिश्नर
- संजय शर्मा ( रिटा.) : मेजर जनरल इंडियन आर्मी
- बसंत नशीने (रिटा.) : आईजी सेन्टर फार एटॉमिक रिसर्च
- संजय इकबोटे (रिटा. एमईएस) : डायरेक्टर जनरल (प्रोजेक्ट)
- प्रवीण फतनानी (आरआरकैट से रिटा.) : सीनियर साइंटिस्ट
- राहुल वड़ोदकर : फेसबुक/वाटस्एप
- श्रीकांत तिवारी : वर्तमान में पेट्रोलियम कंपनी में कंसल्टेंट
इनके अतिरिक्त सभी सहपाठियों ने देश के जनमानस को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं और शुभवाणी के साथ जीवन समर्पित कर, खुशहाल समय बीता रहे हैं।