ईरानी सर्वोच्च नेता का अंतिम संस्कार : प्रधानमंत्री मोदी आमंत्रित

Spread the love

[ अजय कुमार ]

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पीएम नरेन्द्र मोदी को अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया है।

नई दिल्ली :

  • 28 फरवरी को इज़राइल-अमेरिका के हवाई हमलों के पहले ही दिन अली खामेनेई मारे गए थे।
  • अंतिम संस्कार 4 से 9 जुलाई तक होगा
  • क़ोम और मशहद में जुलूस निकाले जाएंगे।
  • इसमें 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है
  • यह रूहुल्लाह खोमैनी के अंतिम संस्कार का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई को शुरू होगा और 9 जुलाई को उनके गृहनगर पवित्र पूर्वोत्तर शहर मशहद में उन्हें दफनाने के साथ समाप्त होगा।

ईरान पर हमले के पहले दिन ही खामनेई की मौत
तेहरान पर इज़राइली और अमेरिकी हवाई हमलों के पहले दिन, यानी 28 फरवरी को 86 वर्षीय नेता की मौत हो गई। उन्होंने 36 वर्षों तक इस्लामिक गणराज्य के सर्वोच्च नेता के रूप में सेवा की थी।

सरकारी मीडिया ने बताया कि पूर्व सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार की तैयारियों के तहत 7 जुलाई को तेहरान के दक्षिण में स्थित एक अन्य पवित्र शहर, क़ोम में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मौत के तुरंत बाद दफनाने की प्रथा…किन्तु
हालांकि इस्लामिक कानून के मुताबिक़, मरने वाले को जल्द से जल्द और बेहतर तो यही है कि मौत के एक दिन के भीतर दफ़नाया जाना चाहिए, लेकिन कुछ मामलों में छूट दी जा सकती है, खासकर युद्ध के समय। फरवरी में अली खामेनेई की हत्या के बाद से ही उनके अंतिम संस्कार की तारीख़ को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

शुरुआत में ऐसी खबरें थीं कि उन्हें जून के आखिर में दफ़नाया जा सकता है, लेकिन बाद में सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि यह जुलाई में होगा।

6 जुलाई को अंतिम विदाई
अंतिम संस्कार समारोह के प्रभारी आईआरजीसी कमांडर हसन हसनज़ादेह ने कहा, “शहीद नेता के पार्थिव शरीर के लिए विदाई समारोह और प्रार्थना सभा शनिवार 4 जुलाई और रविवार 5 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसाला में आयोजित की जाएगी और सुपुर्द-ए-खाक सोमवार 6 जुलाई सोमवार को होगा, इन तीन दिनों में तेहरान प्रांत में छुट्टी रहेगी.”

दो करोड़ लोग होंगे शामिल
तेहरान, मशहद और क़ोम में होने वाले इस अंतिम संस्कार में लगभग 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ समेत कई पाकिस्तानी अधिकारी भी शामिल होंगे। अगर यह संख्या सही साबित होती है, तो यह 1989 में ईरान के इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 1 करोड़ लोगों के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

वर्तमान सर्वोच्च नेता मोजतबा कोमा में
अली खामेनेई के 56 वर्षीय बेटे, मोजतबा हुसैनी खामेनेई, 8 मार्च से ईरान के सर्वोच्च नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उनकी सेहत और वे कहाँ हैं, इसे लेकर सवाल उठते रहे हैं। मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ समेत अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों का दावा है कि वे कोमा में हैं।

शांति समझौता हो चुका
ध्यान देने वाली बात है कि महीनों के टकराव के बाद ईरान और अमेरिका एक शांति समझौते पर सहमत हुए हैं। इस टकराव ने पश्चिम एशिया को संकट में डाल दिया था और दुनिया भर में ईंधन और ऊर्जा की कमी पैदा कर दी थी। पेज़ेशकियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग डिजिटल समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए, और दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक चलने वाली शांति वार्ता स्विट्जरलैंड में जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *